Varanasi News: काशी में जूडो की जमीन तैयार करने वाले 'लाल' नहीं रहे
वाराणसी, अगस्त 30 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। काशी में जूडो की जमीन तैयार करने वाले प्रशिक्षक लाल कुमार का रविवार को बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में निधन हो गया। वह 62 वर्ष के थे। पूर्वांचल के खेल जगत में उनकी अलग पहचान थी। वह आजीवन जूडो के लिए समर्पित रहे। उनकी अंत्येष्टि सोमवार सुबह 9 बजे मणिकर्णिका घाट पर होगी।
लाल कुमार का जूडो प्रशिक्षण लाल कुमार के निधन की सूचना मिलने पर खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई। सिगरा के निराला नगर निवासी लाल कुमार करीब 15 दिन पहले एक कुत्ते के हमले में जख्मी हो गए थे। उन्होंने एंटी रैबीज इंजेक्शन समय पर लिया था। परिजनों के अनुसार शनिवार को उनकी तबीयत अचानक खराब होने लगी। देर रात घबराहट की शिकायत होने पर परिजन महमूरगंज के एक निजी अस्पताल ले गए। कुछ देर बाद उन्हें रेफर कर दिया गया। परिजन उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.