Varanasi News: काशी कोतवाल ने धरा समृद्धि भैरव का स्वरूप
वाराणसी, सितम्बर 8 -- Varanasi News: वाराणसी। काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव का 112वां हरियाली शृंगार महोत्सव मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। मंदिर परिसर को कामिनी की पत्तियों और फूलों से सजाया गया। बाबा को समृद्धि भैरव का स्वरूप धारण कराया गया। झांकी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। दिन में एक बजे संयोजक पं. राजेश मिश्र के आचार्यत्व में बाबा के पंचाभिषेक से महोत्सव का श्रीगणेश हुआ। सिंदूर अर्पण के बाद नवीन वस्त्र और मुखौटा धारण कराकर पं. विश्वनाथ महाराज और रमेश महाराज ने समृद्धि भैरव के स्वरूप में बाबा की झांकी सजाई। हलुआ, घुघरी, फल-मिष्ठान और मदिरा का भोग लगा कर आरती की गई।इसके बाद मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए। श्रद्धालुओं के जयकारों से परिसर ही नहीं समूचा परिक्षेत्र गुंजायमान रहा। शाम 4 बजे वैदिक ब्राह्मणों ने वसंत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.