Varanasi News: काशी के 'राजन' को आज हरिहरन देंगे स्वरांजलि
वाराणसी, अक्टूबर 28 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। पद्मभूषण स्व. पं. राजन मिश्र की 75वीं जयंती पर पद्मश्री हरिहरन उन्हें स्वरांजलि अर्पित करेंगे। बुधवार को सनबीम वरुणा के निनाद ऑडिटोरियम में ख्याल गायकी के उस्ताद की याद में सुरों की महफिल 'रस उत्सव' सजेगी। मंगलवार को कबीरचौरा स्थित आवास पर प्रेसवार्ता में पं. साजन मिश्र ने बताया कि बड़े भाई पं. राजन मिश्र का जयंती समारोह 25 अक्तूबर 2025 को दिल्ली में शुरू किया गया था। देश के कई शहरों में आयोजन के बाद बुधवार को वाराणसी में वर्ष जयंती समारोह का समापन होगा। सनबीम वरुणा के निनाद ऑडिटोरियम में पद्मश्री गायक हरिहरन अपनी जादुई प्रस्तुति से संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध करेंगे। डॉ. गरुड़ मिश्र और निषाद व्यास गायन की जुगलबंदी प्रस्तुत करेंगे। हारमोनियम पर पं. धर्मनाथ मिश्र, तबला पर पं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.