वाराणसी, अगस्त 25 -- Varanasi News: वाराणसी। सावन के चौथे सोमवार पर कज्जाकपुरा स्थित काशी के न्यायाशीध बाबा श्रीकपाल भैरव (लाट भैरव) का हरियाली शृंगार हुआ। प्रात:काल बाबा को स्नानादि कराने के बाद रत्नाभूषण, रजत मुंडमाल, बारे की माला, पुष्पहार सहित आठ प्रकार की मालाएं धारण कराई गईं। विग्रह को दुर्वा से अलंकृत कर बाबा के मस्तक पर मोरपंख लगाया गया। बाबा लाटभैरव का यह स्वरूप देखते ही बनता था। मंदिर के गर्भगृह में गणेश, अष्ट भैरव के साथ मां काली, भक्त हनुमान का भी शृंगार हुआ। श्रीकपाल भैरव(लाट भैरव) प्रबंधक समिति की ओर से आचार्य रवींद्र त्रिपाठी ने पूजन-हवन कराया। देर रात्रि डमरू निनाद संग हजारे दीपक से आरती उतारी गई। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: बाबा गरीबनाथ का महाकाल के स्वरूप में हुआ महाशृंगार शृंगार से रात्रि में आरती होने तक बड़ी संख्या...