Varanasi News: काशी के 'कालिंदी तट' पर कृष्ण ने किया कालिया मर्दन
वाराणसी, नवम्बर 14 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। तुलसी घाट के सामने गंगा कालिंदी का रूप धारण कर चुकी हैं। उसमें नौकाओं का अर्द्ध वृत्ताकार घेरा बन चुका है। घेरे के बाहर नौकाओं-बजड़ों पर सवार भक्तों का हुजूम लीला दर्शन के लिए उमड़ चुका है। तुलसी घाट के उत्तरी छोर से लेकर अस्सी घाट तक अपार जनसमुदाय नजर आ रहा है। काशी का पारंपरिक लक्खा मेला अपने पूर्ण उत्कर्ष पर है। काशी राजपरिवार के प्रतिनिधि कुंवर अनंतनारायण सिंह अपने दोनों कुमारों-अनुग्रह नारायण सिंह एवं प्रद्युम्न नारायण सिंह के साथ जलमार्ग से पहुंच चुके हैं। दोनों कुमार बजड़े की छत पर हैं जबकि कुंवर बजड़े के अंदर संध्यावंदन कर रहे हैं। इधर, विविध रंगों के परिधान धारण किए नर-नारी और बच्चों की अनुशासित भीड़ तुलसी घाट की सीढ़ियों से कंदुक क्रीड़ा के दर्शन को लालायित है। गंगा त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.