वाराणसी, नवम्बर 14 -- बनारस घराने के कलाकारों को सम्मान Varanasi News: वाराणसी,मुख्य संवाददाता। काशी की समृद्ध सांगीतिक और नृत्य परंपरा ने एक बार फिर राष्ट्रीय मंच पर अपनी विशिष्ट पहचान दर्ज कराई है। बनारस घराने के सुप्रसिद्ध जुड़वा कथक कलाकार सौरव एवं गौरव मिश्रा को भारतीय शास्त्रीय नृत्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित 'आदित्य विक्रम बिड़ला कलाकिरण पुरस्कार 2026' से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें शनिवार को मुंबई में आयोजित समारोह में संगीत कला केंद्र की चेयरपर्सन राजश्री बिड़ला ने प्रदान किया। दोनों कलाकारों को ट्रॉफी, प्रशस्ति-पत्र एवं नकद राशि दी गई। सौरव और गौरव मिश्रा की कथक साधना बनारस घराने की समृद्ध गुरु-शिष्य परंपरा और शास्त्रीय नृत्य की विरासत से गहराई से जुड़ी है। दोनों कलाकार कथक सम्राट पद्मविभूषण पं....