Varanasi News: काशी के आर्यन का शानदार प्रदर्शन, तीसरा स्थान हासिल
वाराणसी, अक्टूबर 27 -- Varanasi News: वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। काशी के शतरंज खिलाड़ी आर्यन वर्मा ने यूपी राज्य शतरंज चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त कर काशी का गौरव बढ़ाया है। आर्यन ने नौ राउंड की प्रतियोगिता में 7.5 अंक अर्जित किया। यूपी चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से 23 से 26 अक्तूबर तक गाजियाबाद स्थित जेएमएस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस उपलब्धि के साथ आर्यन का चयन 29 नवंबर से 9 दिसंबर तक वाराणसी के सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल्स बाबतपुर परिसर में आयोजित होने वाली 63वीं राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप के लिए हुआ है। इसके अतिरिक्त आर्यन आगामी राष्ट्रीय टीम शतरंज चैंपियनशिप में भी उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस उपलब्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.