वाराणसी, अगस्त 31 -- Varanasi News: वाराणसी। काशी में हर तीसरी महिला मोटापे से पीड़ित है। पिछले पांच साल में मोटापा कम होने की बजाए छह फीसदी बढ़ गया है। इसका नतीजा है कि ये महिलाएं हाई ब्लड शुगर की चपेट में आ रही हैं। पांच साल में हाई शुगर के मामले में दोगुना बढ़े हैं। सिर्फ महिलाएं ही नहीं, बल्कि पुरुषों में भी यह दोगुना बढ़ा है। यह खुलासा इसी महीने जारी नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे रिपोर्ट -6 में हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार बनारस में पांच साल में 15 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिलाओं में मोटापे (ओवरवेट) का प्रतिशत भी 22.6 से बढ़कर 28.6 फीसदी हो गया। पांच साल पहले 9.3 फीसदी महिलाएं हाई या बहुत हाई ब्लड शुगर की श्रेणी में थीं। अब यह संख्या बढ़कर 18.5 फीसदी हो गई है। वहीं पुरुषों में यह आंकड़ा पांच साल में 12.6 से बढ़कर 22.9 फीसदी तक पहुंच गया है...