वाराणसी, अगस्त 11 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। सावन के दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं की अधिक संख्या को देखते हुए शहर के कई सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता सेवा-सत्कार में जुट गए। भैरोनाथ से गुरुबाग तक दो दर्जन से अधिक सामाजिक संगठनों ने सेवा शिविर लगाए। कहीं चाय का वितरण किया गया तो कहीं पानी का। बहुतेरे स्वयंसेवकों ने कांवरियों के पांव में उभरे छालों पर मलहम भी लगाए। यह भी पढ़ें- Deogarh News: फल व पेयजल वितरित कर पेंशनर्स ने की कांवरियों की सेवासेवा शिविरों का आयोजन अग्रवाल महासभा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से चौक स्थित श्रीराधा रमण मंदिर के पास दर्शनार्थियों को उबले आलू के साथ अनारदाना खिलाकर ठंडा जल पिलाया गया। बांसफाटक क्षेत्र में मारवाड़ी समाज के कैंप से भक्तों के बीच फलाहार बंटा। सपाजनों के बांसफाटक पर लगे कैंप में श्रद्धालुओ...