Varanasi News: काशिराज ने काशी की सांस्कृतिक विरासत जीवंत रखी : कुलपति
वाराणसी, नवम्बर 6 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। काशिराज और बीएचयू के पूर्व कुलाधिपति डॉ. विभूतिनारायण सिंह का जन्मशताब्दी महोत्सव गुरुवार को केएन उड़ुप्पा सभागार में हुआ। कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने काशी नरेश के व्यक्तित्व और कृतित्व को नमन किया। कहा कि उन्होंने काशी की समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत पौराणिक परंपराओं को संरक्षण देकर जीवंत रखा। कहा कि काशी की पहचान प्राचीन परंपराओं, ज्ञान, संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना से है। महोत्सव में जंगमबाड़ी मठ के पीठाधिपति जगद्गुरु चंद्रशेखर शिवाचार्य महास्वामी ने काशी की आध्यात्मिक महत्ता, धार्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत पर चर्चा की। उन्होंने काशिराज डॉ. विभूतिनारायण सिंह का व्यक्तित्व याद किया। कहा कि काशी की परंपरा केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है। यह ज्ञान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.