वाराणसी, जुलाई 5 -- Varanasi News: वाराणसी। चौकाघाट में शनिवार रात कार ने सड़क पार कर रहे व्यापारी सुनील कुमार गुप्ता को टक्कर मार दी। उन्होंने इसका विरोध किया तो वाहन से चार से पांच युवक नीचे उतरे और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर जैतपुरा पुलिस पहुंची और सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की पहचान में जुट गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...