Varanasi News: कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन घायल
वाराणसी, अगस्त 9 -- Varanasi News: चिरईगांव (वाराणसी)। संदहा चौराहे के पास रविवार शाम कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। बाइक सवार समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग गया। हरहुआ की ओर से बाइक सवार चिरईगांव ब्लाक की तरफ जा रहे थे। संदहा रिंग रोड चौराहे के पास पहुंचते ही चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक चालक चंदौली के प्रिंस, उसकी पत्नी रेखा देवी और उषा देवी घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तीनों को पीएचसी चिरईगांव पहुंचाया। उषा देवी को पांडेयपुर स्थित जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.