Varanasi News: कार के धक्के से बुजुर्ग की मौत
वाराणसी, नवम्बर 1 -- Varanasi News: पिंडरा (वाराणसी), संवाद। बाबतपुर-जमालापुर मार्ग पर फूलपुर थानाक्षेत्र के बहुतरा गांव के पास शनिवार दोपहर सड़क हादसे में मोपेड सवार 66 वर्षीय हूबलाल यादव की मौत हो गई। वह जौनपुर में महेबा गोपालापुर गांव के निवासी थे। हूबलाल बाबतपुर के एक अस्पताल में भर्ती अपने रिश्तेदार को देखने के बाद वापस घर जा रहे थे। इसी दौरान बहुतरा के पास एक तेज रफ्तार कार ने उनकी मोपेड में धक्का मार दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है, चालक फरार हो गया। यह भी पढ़ें- Varanasi News: कार की टक्कर से मोपेड सवार बुजुर्ग की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.