Varanasi News: कार की टक्कर से वृद्ध मोची की मौत
वाराणसी, सितम्बर 24 -- Varanasi News: शिवपुर (वाराणसी), संवाद। गिलट बाजार-यूपी कॉलेज मार्ग पर गुरुवार सुबह करीब 10 बजे कार की टक्कर से बुजुर्ग मोची की मौत हो गई। वह घर से दवा लेने के लिए निकला था। शिवपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। यूपी कॉलेज मार्ग पर रहने वाले 65 वर्षीय छेदीलाल मोची थे। उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। गुरुवार सुबह घर से पैदल ही दवा लेने के लिए किसी चिकित्सक के यहां जा रहे थे। घर से थोड़ी ही दूर पहुंचे होंगे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। परिजनों ने उन्हें पांडेयपुर स्थित जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उधर आसपास के लोगों ने भाग रहे चालक को कार समेत पकड़कर शिवपुर पुलिस के हवाले कर दिया। छेदीलाल का पुत्र चंदन प्रसाद है, जो प्राइवेट नौकरी करता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.