Varanasi News: कार्तिक पूर्णिमा : पुण्यार्जन के लिए गंगा स्नान, फिर हरि-हर का जयगान
वाराणसी, नवम्बर 24 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। सनातनी पंचांग की सभी 12 पूर्णिमाओं में कार्तिक पूर्णिमा का पौराणिक युग से अब तक खास महत्व कायम है, इसका प्रमाण मंगलवार को काशी के घाटों पर दिखा। पुण्यलाभ की कामना से गंगा स्नान के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा था। ब्रह्ममुहूर्त में गंगा स्नान के लिए घाटों पर रात्रि के प्रथम प्रहर से ही गांव-देहात के श्रद्धालु नर-नारी जमा हो चुके थे। हर हर महादेव, हर हर गंगे के घोष के साथ भोर से शुरू हुए गंगा स्नान का क्रम दोपहर तक चलता रहा। दशाश्वमेध घाट पर स्नान के लिए आधी रात के बाद से ही आस्थावानों के आने का क्रम शुरू हो गया था। भीड़ इतनी अधिक हो गई कि भोर में तीन से पांच बजे तक दशाश्वमेध की ओर जाने पर रोक लगानी पड़ी। स्नानार्थियों को जंगमबाड़ी की ओर मोड़ दिया गया। बाहरी लोगों ने गलियों के रास्ते अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.