Varanasi News: कार्गो बुकिंग में स्थानीय किसानों को प्राथमिकता देने की मांग, प्रदर्शन
वाराणसी, जुलाई 11 -- Varanasi News: बाबतपुर (वाराणसी)। एयर कार्गो की बुकिंग में स्थानीय सब्जी, फल उत्पादकों को प्राथमिकता देने की मांग को लेकर शुक्रवार को कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) और छोटे निर्यातकों ने बाबतपुर एयरपोर्ट पर प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि उन्हें हरी सब्जी को खाड़ी देश मे भेजने का मौका नहीं दिया जा रहा है। इसकी जगह बाहर की कम्पनियां बुकिंग कर ले रही हैं। कार्गो मैनेजर को ज्ञापन सौंपकर निर्यात प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और स्थानीय किसानों के हित में बनाने की मांग की। उधर, एयरपोर्ट के कार्गो हेड अभिषेक सिंह ने बताया कि वर्तमान में कार्गो पर अत्यधिक लोड के कारण केवल एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों से प्रतिदिन लगभग 3.5 से चार टन ताजी हरी सब्जियों का निर्यात हो रहा है। यह भी पढ़ें- Varanasi News: मौसम की मार से आम की पैदावार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.