Varanasi News: कायस्थ समाज की समस्याओं, आवश्यकताओं पर चर्चा की
वाराणसी, अक्टूबर 27 -- Varanasi News: वाराणसी। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार को चित्रगुप्त युवक मंडल बरेका के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ बैठक कर समाज की समस्याओं, आवश्यकताओं तथा सामाजिक विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। उन्होंने समाज में एकता, आपसी सहयोग, शिक्षा, युवाओं की सक्रिय भागीदारी तथा सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने पर जोर दिया। इस अवसर पर चित्रगुप्त युवक मंडल के सदस्य अमित कुमार श्रीवास्तव ने योगेश श्रीवास्तव, अमलेश श्रीवास्तव, मुकेश वर्मा, नीरज श्रीवास्तव को सम्मानित किया। बैठक में नवीन सिन्हा, वी आनंद श्रीवास्तव, धीरज श्रीवास्तव,उमेश श्रीवास्तव,अनिकेत रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.