Varanasi News: कान्हा की छठी पर भक्त उत्सवी रंग में सराबोर
वाराणसी, सितम्बर 10 -- Varanasi News: वाराणसी। भगवान श्रीकृष्ण की छठी बुधवार को यहां धूमधाम से मनाई गई। दुर्गाकुंड स्थित धर्मसंघ का मणि मंदिर प्रांगण उत्सवी रंग में सराबोर रहा। सोहर और बधइया पर श्रद्धालु भक्ति सरोवर में गोते लगाते रहे। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद ठाकुरजी के छठी महोत्सव का काशी में विशेष महात्म्य है। विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोग श्रद्धा-आस्था प्रकट करते हैं। धर्मसंघ का मणि मंदिर में झूले पर विराजमान कान्हा की अद्भुत छवि के आकर्षण में भक्त डूबे रहे। उन्होंने सखाओं संग लल्ला की बाल लीलाओं का खूब आनंद लिया। भक्तों ने प्रभु को छप्पन भोग लगाया। लड्डू गोपाल को 11 किलो का मलाई भोग अर्पित किया गया। इसे आधुनिक केक के आकार में बनाया गया। धर्मसंघ पीठाधीश्वर स्वामी शंकरदेव चैतन्य ब्रह्मचारी कन्हैया और उनके बाल सखाओं की जीवंत झ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.