Varanasi News: कांशीराम आवास में माह में पांचवी बार गिरा छज्जा, सहमे लोग
वाराणसी, सितम्बर 1 -- Varanasi News: शिवपुर (वाराणसी), संवाद। शिवपुर स्थित कांशीराम आवास में रहने वाले इन दिनों दहशत में जी रहे हैं। सोमवार सुबह लगभग 11 बजे ब्लॉक नंबर-75 में फ्लैट नंबर 10 की तीसरी मंजिल का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। इससे लोगों में डर समा गया है। गनीमत रही कि उस वक्त वहां से कोई नहीं गुजर रहा था। जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना से नाराज लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए नाराजगी जाहिर की। एक माह में पांच बार छज्जे और छतों के हिस्से गिरने के कारण लोगों की रात की नींद उड़ गई है। जर्जर हो चुकी इमारत के छज्जे और छतें आए दिन गिर रही हैं, जिससे लोगों में खौफ है। 20 अगस्त को ब्लॉक 61 में कमरा नंबर 11 का छज्जा गिरने से सतालू नामक बुजुर्ग की दबकर मौत हो गई थी। शनिवार रात ब्लॉक 93 के फ्लैट संख्या 93 का छज्जा गिर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.