Varanasi News: कांवरियों के आरक्षित लेन में घुसीं दो बसें
वाराणसी, अगस्त 9 -- Varanasi News: मिर्जामुराद। कांवर यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए की गई व्यवस्था पर शनिवार शाम सवाल खड़े हो गए। मोहनसराय के पास कांवरियों के लिए आरक्षित लेन में सवारियों से भरी दो बसें घुस गईं। दोनों बसें करीब सात किलोमीटर तक आरक्षित लेन में दौड़ीं। रखौना तक पहुंच गईं। बसों को देखकर पैदल जा रहे कांवरिये परेशान हुए। शनिवार शाम करीब सात बजे बसें मोहनसराय पहुंचीं। कांवरियों की सुरक्षा के लिए वाहनों का प्रवेश रोकने को वहां बैरिकेडिंग की गई थी। मौके पर पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थे। इसका फायदा उठाकर बस चालक बस को आरक्षित लेन में लेकर चला गया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: कांवर यात्रा को लेकर पुलिस सतर्क, मार्ग की सफाई नहीं आरक्षित लेन में बड़ी संख्या में कांवरिए पैदल चल रहे थे। उनके बीच बस के गुजरने से श्रद्धालुओं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.