Varanasi News: कांग्रेस की 'काशी न्याय यात्रा' आज धूपचंडी से शुरू होगी
वाराणसी, नवम्बर 28 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। महानगर कांग्रेस कमेटी शनिवार से 'काशी न्याय यात्रा' की शुरुआत करेगी। इसका आरंभ धूपचंडी वार्ड से होगा। शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में राघवेंद्र चौबे की अध्यक्षता में हुई बैठक में यात्रा की रणनीति तय की गई। बैठक में शहर की विभिन्न जनसमस्याओं, लोकतांत्रिक व्यवस्था, वोट चोरी के मुद्दे, मंदिरों में चढ़ावे की व्यवस्था में पारदर्शिता तथा काशी के समग्र विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। तय हुआ कि शनिवार को धूपचंडी वार्ड से मां धूमावती देवी का दर्शन पूजन कर यात्रा प्रारम्भ की जाएगी। यात्रा के माध्यम से कांग्रेसजन वाराणसी के सभी 100 वार्डों में पदयात्रा कर आम नागरिकों से संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं को जानकर उन्हें प्रमुखता से उठाएंगे। इस न्याय यात्रा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.