Varanasi News: कस्तूरी रियल एस्टेट के डायरेक्टर पर धोखाधड़ी का केस
वाराणसी, अगस्त 2 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। जमीन दिलाने और बैंक से लोन स्वीकृत कराने का झांसा देकर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी में कस्तूरी रियल एस्टेट के डायरेक्टर एवं सहयोगियों पर एक और केस दर्ज किया गया। कैंट पुलिस ने प्रयागराज पुलिस लाइन में तैनात पुलिसकर्मी की तहरीर पर कार्रवाई की। मामले में अब तक 14 पुलिसकर्मी मुकदमा कर चुके हैं। प्रयागराज पुलिस लाइन में तैनात सत्येंद्र कुमार ने तहरीर में बताया कि वर्ष 2024 में उनकी मुलाकात गौरव गुप्त से हुई। उसने खुद को रियल एस्टेट कारोबारी बताकर उन्हें उचित कीमत पर जमीन दिलाने का भरोसा दिलाया। वह उन्हें वरुणा ब्रिज के सामने अपने कार्यालय में ले गया। कार्यालय में उनकी मुलाकात उसकी मां-बहन, उसके भाई और मैनेजर पवन कुमार भारती से हुई। उन सभी ने उन्हें उचित कीमत पर जमीन दिलाने का आश्वासन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.