Varanasi News: कवियों ने रचनाओं से बांधा समां
वाराणसी, अक्टूबर 29 -- Varanasi News: वाराणसी। काशी साहित्य मंच की ओर से बुधवार को कमिश्नरी ऑडिटोरियम में कवि सम्मेलन हुआ। रात 9 बजे तक चले कार्यक्रम में कवियों ने अपनी रचनाओं की प्रस्तुति से श्रोताओं को भावविभोर किया। कवि सम्मेलन में अम्बरीश ठाकुर, हीरा मणि वैष्णव, शेखर त्रिपाठी, बलवंत सिंह, विनम्र सेन सिंह, दुर्गेश शुक्ला, जितेंद्र श्रीवास्तव, आलोक गुप्ता और आर्यन मौर्या ने रचनाएं प्रस्तुत कीं। मुख्य अतिथि वीडीए के मानद सदस्य अम्बरीश सिंह 'भोला', कर्नल संदीप शर्मा और चंदौली की जिला प्रभारी मीना चौबे रहीं। समारोह में समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। अतिथियों का स्वागत आलोक गुप्ता, आर्यन मौर्या ने किया। संचालन विकास बरनवाल और धन्यवाद ज्ञापन अंजनी कुमार सिंह ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.