वाराणसी, अक्टूबर 14 -- Varanasi News: वाराणसी। बीएचयू के दृश्यकला संकाय की अहिवासी कला वीथिका में छात्र-छात्राओं की बनाई 811 कृतियों का बुधवार को प्रदर्शन किया गया। अदाणी समूह की तरफ से बनारस बिनाले के अंतर्गत आयोजित 'स्टूडेंट आर्ट कॉम्पिटिशन 2026' के समापन समारोह के दौरान कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कलाकृतियों का अवलोकन किया। सीआईआई बनारस बिनाले-2026 के अंतर्गत आयोजित इस कला प्रतियोगिता और कार्यशाला में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के 500 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। अदाणी ग्रुप की ओर से प्रतिभागियों को आर्ट किट उपलब्ध कराई गईं। विद्यार्थियों ने 'बनारस : प्रकाश में बुना समय-अतीत, वर्तमान और भविष्य एक चित्र में' विषय पर बनारस की सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक पहचान, परंपराओं, जनजीवन और भविष्य की कल्पनाओं को चित्रों के माध्...