वाराणसी, अक्टूबर 5 -- Varanasi News: वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। कला संकाय ने अंतर संकाय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता के पहल सेमीफाइनल में कला संकाय ने 25-19, 25-12 से परास्त किया। इसके पूर्व खेले गए क्वार्टर फाइनल मैचों में कला संकाय ने डीएवी कॉलेज सीधे सेटों में 25-13 और 25-15 से, कॉमर्स ने सामाजिक विज्ञान को 25-18 और 25-19 से, आरजीएससी ने एसवीडीवी को 25-18, 15-25 और 25-14 से और कृषि विज्ञान संस्थान ने विज्ञान संस्थान को 25-19, 24-26 और 20-25 से जीत हासिल की। शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष मुख्य अतिथि प्रोफेसर विक्रम सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Ara News: वीकेएसयू में अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता शुरू, 12 कॉलेज ले रहे ...