Varanasi News: कलक्ट्रेट में आज होगी जिला सैनिक बंधु की बैठक
वाराणसी, अगस्त 14 -- Varanasi News: वाराणसी। जिला सैनिक बंधु की बैठक अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शुक्रवार दिन में 12:30 बजे जिला कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित है। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय की ओर से यह जानकारी दी गई है। बताया गया है कि इसमें जिले के सभी भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों, दिवंगत सैनिकों की पत्नियों को आमंत्रित किया गया है। वे अपनी समस्याएं रख सकते हैं। पूर्व सैनिकों से समस्याओं का विवरण पूर्व में लिया भी गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.