वाराणसी, सितम्बर 14 -- Varanasi News: वाराणसी। मंडी समिति के सचल दस्ते ने रविवार को मंडी शुल्क की चोरी कर गैर प्रदेश ले जा रहे ट्रक को रिंग रोड पर पकड़ कर लिया। जुर्माना लगाने के बाद उसे छोड़ दिया गया। सचल दस्ता प्रभारी मंडी सचिव महेन्द्र गुप्ता की टीम ने रविवार रात हरहुआ रिंग रोड पर ट्रक पकड़ा था। उस पर 303 कुंतल मक्का लदा था। ड्राइवर के पास कागज नहीं थे। उससे मिली जानकारी के अनुसार मिर्जापुर के गुड्डू प्रसाद का मक्का मंडी शुल्क की चोरी कर बिहार भेजा जा रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...