वाराणसी, जुलाई 12 -- Varanasi News: वाराणसी। नमो घाट पर होने वाली नित्य सांस्कृतिक संध्या में शनिवार को काशी की करिश्मा का ओडिसी नृत्य हुआ। प्रस्तुति का आरंभ 'अर्धनारीश्वर' से हुआ। इस नृत्य रचना में भगवान शिव एवं माता पार्वती के अद्वैत स्वरूप को ओडिसी की सुसंस्कृत मुद्राओं, भावपूर्ण अभिनय एवं लयबद्ध गतियों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। इसके उपरांत 'मोक्ष' की पारंपरिक प्रस्तुति की। संयोजन अंशुमान महाराज और संचालन आशुतोष सिंह ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...