वाराणसी, नवम्बर 19 -- Varanasi News: वाराणसी। स्वामी अतुलानंद हिन्दू महाविद्यालय परमानंदपुर में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की अंतर्महाविद्यालयीय कराटे प्रतियोगिता (महिला एवं पुरुष वर्ग) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल छह महाविद्यालयों के लगभग 80 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब प्राप्त किया, जबकि मेजबान स्वामी अतुलानंद हिन्दू महाविद्यालय की टीम उपविजेता रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्रबंधक राहुल सिंह रहे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में आर. बालाजी रहे। जिला कराटे संघ के महासचिव दिलीप कुमार सैनी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। विश्वविद्यालय की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक डॉ. नवीन कुमार पांडेय तथा विश्ववि...