Varanasi News: करसड़ा प्लांट की क्षमता बढ़ेगी, हर माह ड्रोन सर्वे
वाराणसी, सितम्बर 13 -- Varanasi News: वाराणसी। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने रविवार को करसड़ा के कचरा निस्तारण प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लांट क्षमता की संचालन करने वाली संस्था के प्रतिनिधियों से जानकारी ली और क्षमता बढ़ाने के साथ हर महीने प्लांट परिसर का ड्रोन सर्वे कराने का आदेश दिया। तीन साल के दौरान शहर में कचरे की मात्रा 800 टन से 1200 टन पहुंच गई है। नगर आयुक्त ने प्लांट की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया। साथ ही प्लांट में कचरे से तैयार खाद को सुरक्षित रखने के लिए पक्का फ्लोर और शेड बनाने, खाद की रूटीन लैब जांच कराने को कहा। इस दौरान दौरान अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा, सहायक नगर आयुक्त इंद्र विजय आदि भी साथ रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.