Varanasi News: करवाचौथ 29 को, 1:18 घंटा का होगा पूजन मुहूर्त
वाराणसी, अक्टूबर 25 -- करवाचौथ की तिथि और पूजन मुहूर्त Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवाचौथ (करक चतुर्थी) का व्रत रखा जाता है। सुहाग की दीर्घायु की कामना के साथ महिलाएं इस बार यह व्रत 29 अक्तूबर को रखेंगी। व्रत के दौरान पूजन का मुहूर्त एक घंटा 18 मिनट का है। यह सुहागिन महिलाओं का लोकप्रिय व्रत है। ज्योतिषाचार्य पं.विकास शास्त्री ने बताया कि कार्तिक कृष्णपक्ष की चतुर्थी तिथि 28 अक्तूबर की रात 1:07 बजे लगेगी जो अगले दिन 29 अक्तूबर को रात 10: 11 बजे तक रहेगी। ऐसे में करवा चौथ व्रत 29 अक्तूबर को रखा जाएगा। रोहिणी नक्षत्र 28 अक्तूबर को दिन में 1:26 बजे से 29 अक्तूबर को दिन में 11:12 बजे तक रहेगा। इसके बाद मृगशिरा लग जाएगा जो पूरे दिन रहेगा। व्रतियों के लिए करवाचौथ पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 05:38 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.