Varanasi News: करखियांव एग्रो पार्क के संरक्षक राजेश अग्रवाल का निधन
वाराणसी, अक्टूबर 19 -- Varanasi News: पिंडरा (वाराणसी), संवाद। करखियांव एग्रो पार्क एसोसिएशन के संरक्षक राजेश अग्रवाल (65) का सोमवार सुबह मुंबई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। दो माह पहले उन्हें कैंसर होने की जानकारी मिली थी जिसके इलाज के लिए वह मुंबई गए थे। उनका पार्थिव शरीर दोपहर बाद फ्लाइट से वाराणसी के खजुरी स्थित आवास पर लाया गया। देर शाम उनकी अंतिम यात्रा निकली। पुत्र कौस्तुभ अग्रवाल ने मणिकर्णिका घाट पर मुखाग्नि दी। राजेश अग्रवाल के निधन की सूचना पर करखियांव के उद्यमियों ने सोमवार को उत्पादन बंद रखा। राजेश अग्रवाल ने चार साल पहले इन्वेस्टर्स समिट में 200 करोड़ रुपये का निवेश किया था। सरकार ने उनको पूर्वांचल के सबसे बड़े निवेशक का सम्मान दिया था। उनके निवेश से 3000 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष रोजगार मिला। खजुरी स्थित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.