वाराणसी, अगस्त 26 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मंगलवार को करंट से हुई मौतों की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। अजय राय ने दो अलग-अलग घटनाओं में करंट से मरने वालों के परिवारों से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। कहा कि करंट से हुई मौतों ने 'स्मार्ट सिटी' के दावों की पोल खोल दी है。 यह भी पढ़ें- Varanasi News: बारिश बनी काल : हादसों में पांच ने गंवाई जानमृतकों से मिलने का संकल्प चेतगंज थाना क्षेत्र के कालीमहल तिराहे पर लगे वॉटर कूलर में उतरे करंट की चपेट में आने से मृत त्रिलोकी मोदनवाल के शोकाकुल परिजनों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें ढांढ़स बंधाया। कहा कि दुख की इस घड़ी में कांग्रेस पार्टी परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। सिगरा थाना क्षेत्र के लल्लापुरा (काजीपुर खुर्द...