Varanasi News: करंट से दंपति समेत चार के झुलसने में दी गलत रिपोर्ट
वाराणसी, अक्टूबर 22 -- Varanasi News: वाराणसी/पिंडरा, हिटी। मिराशाह गांव (फूलपुर) में बुधवार को प्रतिमा विसर्जन में दंपति समेत चार लोगों के झुलसने के मामले में बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई। चारों लोग सर्विस केबल से नहीं बल्कि हाईटेंशन करंट से झुलसे थे। मामला रफा-दफा करने के लिए हरहुआ डिवीजन के अभियंताओं पर अफसरों को झूठी रिपोर्ट भेजने का आरोप है। बता दें कि 21 अक्तूबर की घटना के बाद एक्सईएन हेमंत कुमार ने मुख्य अभियंता अनिल वर्मा और एसई (ग्रामीण) रामावतार को रिपोर्ट भेजी। उन्होंने बताया कि दंपति समेत चार लोग जेनरेटर के करंट से झुलसे। बिजली विभाग के तार से हादसा नहीं हुआ। उनके मुताबिक प्रतिमा लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पर जेनरेटर रखा गया था। उसके करंट से हादसा हुआ। इससे उलट प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि लटके हाईटेंशन तार की चपेट में आने से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.