वाराणसी, अगस्त 26 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। सिगरा और चेतगंज थानाक्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार सुबह करंट लगने से पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचे। पीड़ितों से मुलाकात की। सिगरा थानाक्षेत्र में लल्लापुरा के काजीपुर खुर्द क्षेत्र में बारावफात के लिए घर में बिजली के झालर लगाए जा रहे थे। उस दौरान 18 वर्षीय अनस करंट की चपेट में आ गया। उसे बचाने पहुंचे पिता सलीमुद्दीन उर्फ पप्पू (45) भी करंट की चपेट में आ गए। परिजनों ने किसी तरह बिजली आपूर्ति रोक कर दोनों को कबीरचौरा के मंडलीय अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- Varanasi News: बारिश बनी काल : हादसों में पांच ने गंवाई जान मौके पर सिगरा थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्र पहुंचे ...