वाराणसी, अगस्त 25 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बारिश के दौरान सीलन के बीच करंट लगने से मंगलवार को पिता पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। लल्लापुरा और चेतगंज के काली महल में घटनाएं हुई हैं। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे थे। सिगरा इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्र ने बताया कि थाना क्षेत्र के लल्लापुरा स्थित काजीपुर खुर्द में सोमवार सुबह बारावफात की सजावट के दौरान करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। काजीपुर खुर्द निवासी सलीमुद्दीन उर्फ पप्पू (45) और उनका 17 वर्षीय पुत्र अनस सुबह करीब आठ बजे अपने घर के सामने बारावफात त्योहार की सजावट कर रहे थे। इसी दौरान अनस करंट की चपेट में आ गया। बेटे को बचाने के प्रयास में उसके पिता सलीमुद्दीन भी करंट की चपेट में आ गए।उधर, चेतगंज इंस्पेक्टर विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि था...