Varanasi News: करंट की चपेट में आने से भैंस की मौत
वाराणसी, सितम्बर 28 -- Varanasi News: चिरईगांव। संदहा में रविवार शाम पोल में करंट उतर गया। करंट की चपेट में आने भैंस की मौत हो गई। संदहा निवासी विनोद पुत्र बनारसी यादव अपनी भैंस को चरागाह से चराकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में भैंस बिजली के खंभे के संपर्क में आ गई। पोल में उतर रहे करंट की चपेट में आ गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने विद्युत कर्मियों को सूचना दी। इसके बाद बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। यह भी पढ़ें- Kannauj News: टावर की अर्थिंग में उतरा करंट, भैंस की मौत से लोगों में आक्रोश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.