Varanasi News: कम ओपीडी वाले आयुष चिकित्सालय चिह्नित करें: डीएम
वाराणसी, अगस्त 14 -- Varanasi News: वाराणसी। जिला आयुष समिति (शासी निकाय) की बैठक में आयुष विभाग की योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को डीएम सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में बैठक में चिकित्सा सेवाओं की प्रगति पर चर्चा हुई। डीएम ने कम ओपीडी वाले आयुष चिकित्सालयों को चिह्नित करने का निर्देश दिया। कहा कि उन अस्पतालों में ओपीडी बढ़ाने की विशेष कार्ययोजना तैयार की जाए। डीएम ने आयुष चिकित्सालयों और औषधालयों में आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता पर जोर दिया। कहा कि मरीजों को बिल्कुल असुविधा न हो। इस दौरान आयुष चिकित्सालयों में डॉक्टरों-कर्मचारियों की संख्या, दवा आपूर्ति व्यवस्था और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं पर मंथन किया गया। उन्होंने कहा कि आयुष सेवा को प्रभावी बनाना सरकार की प्राथमिकता है। लिहाजा, आयुष ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.