Varanasi News: कमिश्नर ने विकास परियोजनाओं की परखी
वाराणसी, अगस्त 18 -- Varanasi News: वाराणसी, हिटी। मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने सोमवार को जनपद की विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति देखी। लाल बहादुर शास्त्री (एलबीएस) अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एकीकृत एयर कार्गो टर्मिनल के संचालन समेत अन्य बिंदुओं की गहन पड़ताल की। टर्मिनल 8800 वर्गमीटर क्षेत्र में फैला है। उन्होंने एयरपोर्ट रनवे विस्तारीकरण का जायजा लिया। मंडलायुक्त ने कार्गो सुविधाओं के विकास को बढ़ती हवाई कनेक्टिविटी और व्यापारिक गतिविधियों की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया। अधिकारियों को निर्देश दिया कि जरूरी व्यवस्था शीघ्र पूरी की जाए। एयरपोर्ट विस्तारीकरण से जुड़े कार्यों की समीक्षा की। कहा कि सुरक्षा एवं तकनीकी मानकों में कोताही न बरती जाए। मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए। यह भी पढ़ें- Varanasi News: कमिश्नर ने विकास परियोजनाओं की प्रगत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.