Varanasi News: कमिश्नरेट के जनसूचना प्रभारी का निधन
वाराणसी, अगस्त 30 -- Varanasi News: वाराणसी। पुलिस कमिश्नरेट, वाराणसी की प्रधान लिपिक शाखा में जनसूचना प्रभारी उप निरीक्षक अनिल चौबे (59) का शनिवार को निधन हो गया। पुलिस लाइन में डीसीपी प्रमोद कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने उनके पार्थिव शरीर को सलामी दी। अनिल चौबे मऊ में हनुमान नगर भीटी के के मूल निवासी थे। अगले दिसम्बर में वह सेवानिवृत्त होने वाले थे। परिवार के साथ वाराणसी में किराए पर रहते थे। उनकी मणिकर्णिका घाट पर अंत्येष्टि हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.