वाराणसी, सितम्बर 16 -- Varanasi News: वाराणसी, हिटी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि कमलापति त्रिपाठी की राजनीति विकास की राजनीति का बेमिसाल और अनुकरणीय माडल थी। अजय राय मंगलवार को खजुरी में पं. कमलापति जयंती समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कमलापति जी ने विकास के लिए सबके विश्वास की राजनीति की। अध्यक्षता करते हुए संकटमोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभरनाथ मिश्र ने कहा कि कमलापति जी तथा कांग्रेस ने काशी की आकांक्षा, परिवेश और आवश्यकता के अनुरूप विकास की नीतियां अपनाईं। आज विकास काशी की डेमोग्राफी के विपरीत आकार ले रहा है। प्रो.सतीश राय ने कहा कि पंडित जी राष्ट्रीय जीवन में काशी की संस्कृति के ब्रांड एम्बेसडर थे। यह भी पढ़ें- पं. कमलापति प्रतिमा पर अर्पित किए श्रद्धासुमन आयोजन समिति के महामंत्र...