Varanasi News: कमरे में सो रहे युवक की वज्रपात से मौत
वाराणसी, अगस्त 25 -- Varanasi News: दानगंज। चोलापुर क्षेत्र के रूपचंदपुर गांव में मंगलवार सुबह वज्रपात से 24 वर्षीय विनय यादव की मौत हो गई। घटना के वक्त वह मकान की दूसरी मंजिल स्थित कमरे में खिड़की खोलकर सो रहा था। कैलाश यादव ने बताया कि उनका पुत्र विनय सोमवार रात अपने कमरे में सोने गया था। बत्ती गुल होने के कारण उसने कमरे की खिड़की खोल दी थी। देर रात वज्रपात से उसकी मौत हो गई। मंगलवार सुबह उसकी मां ऊषा देवी पशुओं को चारा देने के लिए उसे उठाने गईं तो लोगों को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बता दें कि विनय यादव की मां ऊषा देवी पूर्व प्रधान रह चुकी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.