Varanasi News: कमरे में मृत मिला वृद्ध
वाराणसी, अक्टूबर 17 -- Varanasi News: वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र के शिवपुरवा के माधोपुर में किराये पर रहने वाले चितईपुर निवासी 68 वर्षीय प्रेमनाथ शनिवार सुबह कमरे में मृत मिले। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह हृदय के मरीज थे। रात में सामान्य क्रम में खाना खाकर सोए। सुबह नहीं जगे। परिजन कमरे में पहुंचे तो वह मृत हाल में मिले। पत्नी गुलाबी देवी की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वह 12 वर्षों से अजय कुमार बिन्द के घर पर किराए पर रहते थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.