वाराणसी, अगस्त 31 -- Varanasi News: वाराणसी। लहरतारा स्थित संत कबीर की प्राकट्य स्थली में रविवार को रोटरी क्लब कबीर की ओर से पौधारोपण किया गया। अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष डॉ. अजय दुबे ने की। महंत गोविंद दास शास्त्री के नेतृत्व में परिसर में छायादार और फलदार पौधे लगाए गए। इस मौके पर क्लब के पूर्व अध्यक्ष अमरचंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पवन केसरी, अशोक मौर्य, वीरेंद्र, अशोक राय, वेदप्रकाश मिश्रा, भागीरथी दास, प्रहलाद दास, दयाल दास मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...