वाराणसी, अक्टूबर 24 -- Varanasi News: सेवापुरी (वाराणसी)। बिजली विभाग ने शनिवार को पांच हजार से अधिक के बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया। विभागीय कर्मचारियों ने कपसेठी बाजार में 16 लोगों के कनेक्शन काट दिए। डेढ़ लाख रुपये की वसूली की गई। एसडीओ सौरभ पटारिया ने बताया कि कपसेठी बाजार में जिनके यहां 5000 से अधिक रुपये बकाया हैं, उनके कनेक्शन काटे गए। मौके पर जिन्होंने बिल की अदायगी कर दी, उनका कनेक्शन नहीं काटा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...