Varanasi News: कड़ी सुरक्षा में गोल्डन स्पोर्टिंग क्लब की दुर्गा प्रतिमा विसर्जित
वाराणसी, अक्टूबर 24 -- Varanasi News: वाराणसी। देवनाथपुरा में स्थापित गोल्डन स्पोर्टिंग क्लब की दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा में किया गया। सिंदूर खेला के बाद शाम करीब 6 बजे पूजा स्थल से प्रतिमा उठाई गई। संकरी गलियों से होते पौने दो घंटे में प्रतिमा मुख्य मार्ग पर लाई गईं। यहां से गोदौलिया, चौक, मैदागिन के रास्ते कंपनी बाग स्थित तालाब में रात 11:08 बजे विसर्जन किया गया। विसर्जन से पहले शाम 4 बजे 51 महिलाओं ने मां का पूजन कर सिंदूर दान की रस्म निभाई। महिलाओं ने पहले मां को सिंदूर लगाया, फिर आपस में सिंदूर खेला कर एक-दूसरे को बधाई दी। इसके बाद आरती कर सबसे पहले श्रीगणेश की प्रतिमा को जयकारे के साथ निकाला गया। आरती के बाद मां की प्रतिमा को नीचे उतारा गया। संकरी गलियों से सड़क तक 500 मीटर का रास्ता तय करने में करीब पौने द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.