Varanasi News: कजरी में लोक संस्कृति और माटी से जुड़ने का संदेश
वाराणसी, अगस्त 17 -- Varanasi News: मिर्जामुराद, संवाद। प्रधानमंत्री आदर्श गांव नागेपुर स्थित लोक समिति आश्रम में शनिवार को लोक समिति और दिहाड़ी मजदूर संगठन की ओर से पुरुष कजरी महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें कई गांवों की टीमों ने भाग लिया। लोकगायकों की प्रस्तुतियों ने लोगों का दिल जीत लिया। उन्होंने देशभक्ति, सामाजिक सरोकार, भ्रष्टाचार और मौजूदा मुद्दों पर लोकगीत प्रस्तुत किए। लोक संस्कृति और माटी से जुड़े रहने का संदेश दिया। संस्था ने अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर उनका सम्मान किया। महोत्सव का शुभारंभ सांझी विरासत से जुड़े सुरेंद्र भाई, सृष्टि जन कल्याण के अध्यक्ष राजेश सिंह और लोक समिति संयोजक नंदलाल मास्टर ने दीप प्रज्जवलन से किया। नागेपुर, बेनीपुर, कल्लीपुर, गणेशपुर, हरसोस, मेहदीगंज और प्रतापपुर गांव के लोकगायकों ने कजरी प्रस्तुत की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.