Varanasi News: कजरी प्रतियोगिता में नागरमल मुरारका इंग्लिश स्कूल चैंपियन
वाराणसी, अगस्त 9 -- Varanasi News: वाराणसी। प्रह्लादघाट स्थित बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल में रविवार को अंतरविद्यालयीय पूर्वांचल लोकगीत (कजरी) प्रतियोगिता हुई। इसमें आर्य महिला नागरमल मुरारका इंग्लिश स्कूल की टीम ने पहला पुरस्कार जीता। द्वितीय और तृतीय पुरस्कार क्रमश: बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल (प्रह्लादघाट) और बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल (डोमरी, रामनगर) ने जीता। सांत्वना पुरस्कार हरिबंधु इंटरनेशनल स्कूल (गौराकला) की टीम को दिया गया। प्रतियोगिता में कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि और निर्णायक लोकगीत गायिका रंजना राय रहीं। विशिष्ट अतिथि चक्रवर्ती विजय नावड़ रहे। बाल विद्यालय (डोमरी) के निदेशक मुकुल पांडेय, मंजुल पांडेय और प्रधानाचार्य स्नेहलता पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.