Varanasi News: कजरी पाठ के बाद गायन संग हुआ भावनृत्य
वाराणसी, सितम्बर 30 -- Varanasi News: वाराणसी। सुबह-ए-बनारस आनंद कानन के साहित्यिक प्रकल्प की अभिनव पहल मंगलवार के आरंभ हुई। एक ही मंच पर साहित्य और संगीत की मिश्रित धारा प्रवाहित हुई। नगर के चार साहित्यकारों द्वारा सृजित कजरी का पाठ रचनाकारों ने किया। कजरी का गायन आकाशवाणी के कलाकार पं. विजय कपूर ने किया। अनामिका पाठक, परमहंस परम और मधुलिका राय मधु ने भी रचनाएं सुनाईं। प्रत्येक कजरी गायन के साथ सृष्टि यादव ने भावनृत्य की प्रस्तुति की। कार्यक्रम का संयोजन संस्था के सचिव डॉ. रत्नेश वर्मा और संचालन जगदीश्वरी चौबे ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.