Varanasi News: कजरी और नृत्य से लोक संस्कृति को किया जीवंत
वाराणसी, अगस्त 31 -- Varanasi News: वाराणसी। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला मंच की ओर से रवींद्रपुरी में रविवार को तीज मिलन समारोह हुआ। इसमें कजरी गायन, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से पूर्वांचल की लोक संस्कृति और परंपराओं को जीवंत किया गया। मुख्य अतिथि प्रो. उमा त्रिपाठी, अति विशिष्ट अतिथि प्रो. मनु लता शर्मा और डॉ. मंजू लता त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि डॉ. ममता तिवारी, प्रो. लता दुबे, सुमन अग्निहोत्री और डॉ. पूनम रानी शुक्ला रहीं। कार्यक्रम संयोजक कमलाकांत उपाध्याय रहे। कविता उपाध्याय, हर्षिता पाठक, डॉ. अर्चना गोस्वामी, अंजू चौबे, सुषमा शुक्ला और रंजना राय को सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.